स्टिंक बग और मौसम की मार के बाद लीची किसानों को राहत का इंतजार
मुजफ्फरपुर, जून 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में इस बार छोटे से लेकर बड़े लीची किसान मौसम और स्टिंक बग के प्रकोप से प्रभावित हुए हैं। हालत यह कि कई बड़े किसान कर्जदार बन गए। किसानों की पीड़ा को देखते हुए केन्द्रीय टास्क फोर्स का गठन किया गया और जिले में स्टिंक बग और मौसम से हुई लीची की क्षति का आकलन कराया गया। टास्क फोर्स ने भी माना कि जिले में 70 फीसदी लीची का नुकसान हुआ है। मगर, अब तक नुकसान की भरपाई की कोई घोषणा नहीं होने से किसानों में निराशा है。
महाजन से कर्ज लेकर किसानों को चुका रहा: कुढ़नी के सुमेरा के मो. निजाम ने बताया कि इस बार 80 लाख का लीची का बगान था। छह जून तक तुड़ाई समाप्त हो गई। हिसाब किया तो पाया कि 45 लाख का नुकसान हुआ है। अब यह बात किसे बताऊं। केन्द्रीय टीम स्टिंक बग के प्रकोप से हुई क्षति का आकलन कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.