नैनीताल, फरवरी 26 -- नैनीताल। डीएसबी परिसर में गुरुवार को स्टूडेंट इनोवेशन क्राफ्ट एग्जिबिशन का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी न्यू आर्ट्स प्रांगण के समीप हुई। इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर के निदेशक प्रो. आशीष तिवारी ने प्रदर्शनी के उद्देश्य के बारे में बताया। एग्जिबिशन में 46 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जबकि 13 स्टॉल लगाए गए। जिनमें पेंटिंग, स्केच, क्रोशिया, कांस, बांस एवं मुंज घास से बनी हस्तशिल्प सामग्री का प्रदर्शन किया गया। प्रभारी परिसर निदेशक प्रो. चंद्रकला रावत ने स्टॉलों का भ्रमण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यहां प्रो. गीता तिवारी, डॉ. हरिप्रिया पाठक, डॉ. लज्जा भट्ट, डॉ. श्रुति साह, डॉ. नीता आर्या, डॉ. इकरम जीत, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. दलीप कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.