चंदौली, अक्टूबर 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल में गुरुवार को स्वच्छता पखवाड़ा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार "स्वच्छ आहार दिवस" मनाया। इस अवसर पर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर स्थित कैंटीनों, फूड स्टॉलों और पैंट्री कारों में गहन सफाई अभियान चलाया गया। खाद्य भंडारण क्षेत्रों, बर्तनों की सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण की प्रक्रिया की विशेष रूप से जांच की गई। खाद्य विक्रेताओं, रसोइयों और सेवा कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सुथरे संचालन के लिए जागरूक किया गया। सफाई के साथ-साथ गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण के लाभों को समझाया गया तथा संबंधित स्थलों पर उपयुक्त डस्टबिन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इन प्रयासों का उद्देश्य खानपान इकाइयों में स्थायी स्वच्छता सुधार लाना और यात्रियों को सुरक्षित व स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.