स्टालों के ड्रा-लोकेशन पर अटकी मेले की प्लानिंग
मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद की मेजबानी में आगामी अक्तूबर में ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित होने जा रहे ऑटम मेले में हिस्सा लेने वाले निर्यातकों को इस बार स्टालों के आवंटन में देर हो गई। परिषद की ओर से स्टालों का ड्रा अब निकाला गया है। जबकि, अभी निर्यातकों को उनके स्टाल की लोकेशन नहीं मिली है। निर्यातक मो.नाजिम ने बताया कि कई विदेशी खरीदार मेले में हमारे स्टाल नंबर और उसकी लोकेशन के बारे में बताने को कह रहे हैं क्योंकि फेयर में आने के लिए उन्हें अपनी प्लानिंग इसी के अनुरूप करनी है। परिषद द्वारा नामित ऑटम फेयर की कमेटी के अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतिभागी निर्यातकों को उनके स्टालों की जानकारी लोकेशन के साथ शनिवार शाम तक प्राप्त हो जाने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.