नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- संसद के विशेष सत्र से ठीक एक दिन पहले विपक्षी 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन ने परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी अगुवाई में आखिरी दांव चलते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता रविवार (29 नवंबर) को चेन्नई रवाना हो रहे हैं, जहां वे DMK प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात कर उन्हें केंद्र सरकार के इस विधेयक का समर्थन न करने के लिए मनाने की कोशिश करेंगे। यह कवायद ऐसे समय हो रही है जब एक दिन पहले ही यानी शनिवार को चेन्नई में स्टालिन की अध्यक्षता में हुई डीएमके सांसदों की बैठक में केंद्र के परिसीमन विधेयकों को समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।विपक्ष के ...