नई दिल्ली, मई 4 -- तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के आते नतीजों ने पूरे राज्य की सियासत को हिला कर रख दिया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अपने ही मजबूत गढ़ कोलाथुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। टीवीके नेता वीएस बाबू ने स्टालिन को करीब 9 हजार वोटों से हराया, जो इस सीट के इतिहास को देखते हुए बेहद चौंकाने वाला है। कोलाथुर सीट 2011 में परिसीमन के बाद बनी थी और तब से इसे स्टालिन का अभेद्य किला माना जाता था। खास बात यह है कि सीएम स्टालिन को हराने वाले वीएस बाबू उनके पूर्व सहयोगी हैं, जो नाराज चल रहे थे। बाबू की जीत एक शक्तिशाली मुख्यमंत्री से एक तरह बदला लेने की कहानी है। यह भी पढ़ें- पार्टी बनाने के दो साल के भीतर बड़ी सियासी सफलता, विजय की एनटीआर से गजब समानता 2011 के विधानसभा चुनाव में स्टालिन ने कोलाथुर से एआईएडीएमके के उम्मीदवार सैदाई दुरई...