रांची, सितम्बर 11 -- रांची। कांके चरदी स्थित स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब की तीन खिलाड़ियों-राखी कुमारी, नैंसी मुंडा और आयुषी कुमारी का चयन झारखंड अंडर-16 फुटबॉल टीम में हुआ है। तीनों खिलाड़ी वर्तमान में झारखंड टीम के साथ आंध्र प्रदेश में मैच खेल रही हैं। राखी और नैंसी ऊलातू पंचायत के चरदी गांव की निवासी हैं, जबकि आयुषी बोड़या पंचायत के संग्रामपुर की रहने वाली हैं। क्लब के संस्थापक सह कोच अनवरुल हक (बबलू) ने बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत और हौसले से यह पहचान हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...