स्टार पैडलर लक्ष्य कुमार का चौका, स्वास्ति चंद्रा ने जीते दो खिताब
लखनऊ, मई 17 -- जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता लखनऊ, संवाददाता। यूपी टेबल टेनिस कॉम्पलेक्स में खेली गई जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को लक्ष्य कुमार और स्वास्ति चंद्रा का जलवा रहा। लक्ष्य कुमार ने आखिरी दिन तीन और खिताबों पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही उनके खातों में कुल चार खिताबी जीत दर्ज हो गई हैं। बालिका वर्ग में स्वास्ति चंद्रा दो अलग-अलग श्रेणियों में सफलता दर्ज की।
लक्ष्य कुमार की जीत लक्ष्य कुमार ने अपनी रफ्तार और सटीक शॉट्स के दम पर सभी मुकाबले पूरी तरह से एकतरफा अंदाज में अपने नाम किए। लक्ष्य कुमार ने यूथ बालक वर्ग (अंडर-19) के फाइनल मैच में शौर्य गोयल को 11-7, 11-7, 11-5 से मात दी। इसके बाद सब जूनियर बालक (अंडर-15) के खिताबी मुकाबले में भी लक्ष्य का सामना शौर्य गोयल से ही हुआ, जहां उन्होंने फिर से एकतरफा खेल दिखाते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.