सहारनपुर, मार्च 12 -- सहारनपुर। स्टार पेपर मिल प्रांगण में बुधवार को 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, जिसमें मिल कर्मचारी व उनके परिवारजन भी शामिल थे। मुख्य अतिथि व वीपी वर्क्स आईजे सिंह ने उपस्थित जनों को सुरक्षा सप्ताह की महत्वता से अवगत कराया और संस्थान में कार्यरत सेफ्टी सर्कल व अन्य कर्मचारियों को कारखाने के अंदर व बाहर असुरक्षित कार्य पद्धति व स्थितियों की संभावनाओं को कम करने और शून्य दुर्घटना लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सेफ्टी प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों व उनके परिजनों ने भाग लिया व सेफ्टी निबंध पोस्टर, कविता एवं स्लोगन के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए इसके अतिरिक्त सेफ्टी सर्कल्स को पुरस्कार प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.