स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी सेमीफाइनल में पहुंची
आगरा, मार्च 26 -- पंचम सरफराज खान स्मृति ऑल इंडिया वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी ने 43.3 ओवर में 441 रन बनाए। चक्रेश चौधरी ने 96, शिवम जादौन ने 70 रन बनाए। टूंडला इलेवन के लिए दुष्यंत शर्मा ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टूंडला इलेवन की टीम 17 ओवर में 59 रन पर ऑलआउट हो गई। स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के लिए गोपाल चाहर ने 4 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गोपाल चाहर को द्रवित शर्मा ने प्रदान किया। फिरोज खान, प्रांजल गुप्ता, रजत अग्रवाल, जॉनी कुमार, मुकेश शर्मा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.