अल्मोड़ा, जून 22 -- अल्मोड़ा। जीआईसी मैदान में कुमाऊं महोत्सव का आगाज हो गया है। रविवार रात स्टार नाइट में लोकगाायकों की ओर से गीतों की प्रस्तुति दी गई। लोकगीतों की धुन पर दर्शक झूम उठे। अन्य कार्यक्रमों ने भी महोत्सव में रंग जमाया। कुमाऊं महोत्सव का शुभारंभ मनमोहन चौधरी ने किया। महोत्सव में ओपन माइक की प्रस्तुति दी गई। वहीं, वाद्य यंत्र प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भी हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने हारमोनियम, तबला, हुड़का आदि वाद्य यंत्रों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद स्टार नाइट में गीतों की प्रस्तुति ने समां बांधा। लोकगायक राकेश खानवाल ने क्रीम पाउडर, मोहना मधुली, काला सूट, हिमाली, हिटमधु जैसे गीतों का गाायन किया। गोपाल चम्याल व विक्की गतियार ने भी शानदार प्रस्तुति दी। नाविका जैरा की ओर से विभिन्न योगासन किए गए। यहां भूपेंद्र वा...