अल्मोड़ा, मार्च 28 -- रामलीला मैदान में चल रहे छह दिवसीय आदिशक्ति महोत्सव में शुक्रवार रात हुई स्टार नाइट में लोक कलाकारों ने रंग जमाया। लोक कलाकार नैन नाथ रावल, सूरज प्रकाश और विनीता बोरा ने गीत-संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान लोक गायक नैन नाथ रावल को सम्मानित किया। यहां जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा, प्रतिनिधि गोपाल गैड़ा, नरेंद्र बिष्ट, लक्ष्मण डसीला, डीके जोशी, दिनेश गैड़ा, शंकर चम्याल, महेंद्र मेहरा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...