वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आईपीएल सीजन शुरू होते ही साइबर ठगी का 'खेल' शुरू हो गया है। इस बार ठगों ने डीप फेक वीडियो को अपना हथियार बनाया है। इसमें स्टार क्रिकेटर कथित तौर पर किसी ऐप के जरिए करोड़ों रुपये जीतने का दावा करते नजर आते हैं। सच्चाई यह है कि ऐसा कोई ऐप नहीं है जिससे करोड़ों रुपये जीतने का दावा नामी-गिरामी क्रिकेटर कर रहे हैं। वीडियो पूरी तरह फर्जी है। साइबर ठगों ने 'ड्रीम 11' से मिलता-जुलता प्लेटफॉर्म तैयार किया है। कुछ 'खिलाड़ी' ऐसे हैं जिन्होंने वैध ऐप के एकाध शब्द हटाकर उसी नाम से फर्जी ऐप चलाते हैं। लोगों को लगता है कि वे इस पर पैसे लगाकर हजारों-लाखों कमा सकते हैं। लोगों को 'गारंटेड विनर' बनाने और निश्चित मुनाफा दिलाने के नाम पर ठगा जाता है। फर्जी ऐप पर निवेश की अपील रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.