बरेली, मार्च 16 -- एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थियों ने वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम जील 2026 में रंगारंग प्रस्तुति दी। दो दिवसीय आयोजन का आगाज सरस्वती वंदना और संस्थान गीत से हुआ। इसमें देवांश और आध्या को स्टार ऑफ द नाइट चुना गया। आक्रश प्रधान स्टार बने। विद्यार्थियों ने फैशन शो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और डीजे नाइट-बैंड पर जमकर झूमे। विजेताओं को चेयरमैन देव मूर्ति, डायरेक्टर आदित्य मूर्ति और प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डा. एमएस बुटोला ने प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। साक्षी निगम ने जील आइकन अवार्ड हासिल किया। भ्रोमर हार्ड ऑफ जील बने। आयुषि, शिशिर और हर्षित बेस्ट क्रिएटिव माइंड चुने गए। रेवा, आयुष, वियोम, अविनाश, आदित्य, नंदिनी और कृष्णाक्षी पिलर आप द जील घोषित किए गए। आर्यन त्रिपाठी औ...