गिरडीह, मार्च 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत आईसेक्ट दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र गिरिडीह में तीसरे दिन महिला उद्यमिता एवं स्टार एलुमनी संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 5 नियोजित महिला पूर्व-प्रशिक्षणार्थियों को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने अपने सफल माइग्रेशन एवं प्लेसमेंट के अनुभव साझा किए। साथ ही वर्तमान प्रशिक्षुओं के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया। जिससे उन्हें रोजगार और करियर के प्रति प्रेरणा मिली। इस अवसर पर सभी पूर्व-प्रशिक्षार्थियों को केंद्र की ओर से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य एवं कल्याण शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें डॉ. फरहत परवीन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.