पूर्णिया, जुलाई 18 -- पूर्णिया। तकनीकी कारणों के चलते स्टार एयर की कोलकाता और अहमदाबाद की फ्लाइट शनिवार को कैंसिल कर दी गयी। यह फ्लाइट न तो आयी और न ही गयी। इसके चलते यात्री परेशान हुए। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से स्टार एयर की दोनों फ्लाइट कैंसिल कर दी गयी। पूर्णिया एयरपोर्ट से शनिवार को छह विमानों का परिचालन हुआ। इससे 621 यात्रियों का आवागमन हुआ। तीन विमानों का आगमन हुआ जिससे 285 यात्री पहुंचे। इसी तरह तीन विमानों का प्रस्थान हुआ। इससे 336 यात्री रवाना हुए। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने बताया कि शनिवार को को शेष तीन फ्लाइट ससमय आयी और गयी। यह भी पढ़ें- पूर्णिया एयरपोर्ट से 758 यात्रियों का आवागमन कुल 621 यात्रियों का आवागमन हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...