बक्सर, मई 20 -- युवा के लिए ---- जागरूकता स्टार्टअप पॉलिसी 2022 को पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया स्टार्टअप के लिए सरकार बिना ब्याज के 10 लाख का फंड देती है डुमरांव, निज संवाददाता। स्थानीय वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के सभागार में बुधवार को 'विधिक एवं अनुपालन क्लीनिक' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- युवाओं को रोजगार बांटनेवाला बनाने की पहल पर कार्यशालाकार्यक्रम का उद्देश्य जिसमें कृषि कॉलेज के छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए टिप्स दिए गए। कार्यक्रम में जीएसटी के संयुक्त आयुक्त तेजकान्त झा ने जीएसटी से संबंधित नियमों की जानकारी दी। जबकि निबंधन अधिकारी असित कुमार सिंह ने कम्पनी रजिस्ट्रेशन से संबंधित प्रक्रियाओं व नियमों को साझा किया। वहीं जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबन्धक ज्योत्सना वर्मा ने स्...