कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी 43 वर्षीय राजेश सिंह पुत्र तेज बहादुर सिंह किसानी करते थे। बुधवार की शाम वह धान के खेत की सिंचाई करने नलकूप गए थे। बताते हैं कि जैसे ही उन्होंने नलकूप चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबाया, तभी करंट की चपेट में आ गए। आसपास रहे लोगों ने डंडे के सहारे किसी तरह उनको स्टार्टर से अलग किया व इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कौशाम्बी लेकर आए। यहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.