स्टार्टर और कनेक्शन के अभाव में शोपीस बना ट्यूबवेल
चंदौली, जून 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा तहसील मुख्यालय होने के बाद भी सकलडीहा कस्बा सहित आसपास कई गांवों में पेयजल की संकट से निजात नहीं मिल रही है। जिससे करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हो रही है। दो-दो ट्यूबवेल होने के बाद भी बीते दो साल से एक ट्यूबवेल से सुबह शाम महज दस से बीस मिनट पेयजल की आपूर्ति होती है। वहीं एक ट्यूबवेल कनेक्शन के अभाव में शोपीस बना हुआ है। जरूरत पड़ने पर लोगों को कुआ और हैंडपंप का सहारा लेना पड़ता है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। यह भी पढ़ें- Sasaram News एक माह से शुद्ध पेयजल को तरस रहे कोठी बीघा के ग्रामीण सकलडीहा तहसील मुख्यालय, विधान सभा क्षेत्र होने के बाद भी बीते पांच साल से दो-दो ट्यूबवेल के संचालन को लेकर अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि उदासीन है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.