गोरखपुर, जून 14 -- गोरखपुर। बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्टार्टअप महाकुंभ बुद्धा स्टार्टअप पिचफेस्ट 1.0 का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि एआईसीटीई, नई दिल्ली के पूर्व प्रो. टीजी सीथाराम ने कहा भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो इसकी नींव टियर-2 और टियर-3 शहरों में रखी जाएगी। गोरखपुर और पूर्वांचल का युवा अब केवल नौकरी का आकांक्षी नहीं, बल्कि स्टार्टअप के माध्यम से लाखों रोजगार सृजित करने की क्षमता रखता है। बुद्धा स्टार्टअप पिचफेस्ट जैसे मंच लोकल टैलेंट टू ग्लोबल इम्पैक्ट के विजन को साकार करेंगे। संस्थान के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत को रेखांकित करते हुए कहा विज्ञान-तकनीक का असली उद्देश्य कम संसाधन में अधिकतम सामाजिक मूल्य उत्पन्न करना है। यदि हमारा युवा ड्रोन, एग्रीटेक, हे...