स्टार्टअप तैयार करने के लिए यूनिवर्सिटी से हाथ मिलाया
गुड़गांव, जून 30 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। जापान की बियॉन्ड नेक्स्ट वेंचर्स कंपनी ने स्टार्टअप तैयार करने के लिए मंगलवार को गोल्फ रोड स्थिति आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के साथ हाथ मिलाया है। जिसके तहत एक निवेशक पूरे समय कैंपस में मौजूद रहेगा। इसका मकसद छात्रों को पढ़ाना नहीं, बल्कि उनमें छिपी उद्यमशीलता को पहचानना है। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों को स्टार्टअप संस्थापक के रूप में तैयार करना है। पहले वर्ष में 100 नए वेंचर खड़े करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्हें सीड फंडिंग का अवसर भी दिया जाएगा। यह कार्यक्रम एक जुलाई से शुरू होगा। साझेदारी के तहत आने वाले साल में कम से कम 1000 छात्रों और शिक्षकों को जोड़ने, 100 नए वेंचर सामने लाने और दो साल में 200 से ज़्यादा वेंचर तैयार करने का लक्ष्य है। यूनिवर्सिटी की नवप्रवर्तन प्रयोगशाला और एक नए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.