रांची, मार्च 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रिटेल उद्योग के विशेषज्ञ कमलदीप सिंह को आई-हब स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन के बोर्ड ऑफ एडवाइजर्स में शामिल किया गया है। कमलदीप सिंह इससे पूर्व बिग बाजार सहित देश के कई प्रतिष्ठित रिटेल संस्थानों में शीर्ष नेतृत्व की भूमिकाएं निभा चुके हैं। वर्तमान में वह एक प्रमुख सोशल कॉमर्स यूनिकॉर्न में सीईओ और बोर्ड सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। झारखंड के उभरते उद्यमियों को अनुभवी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन से जोड़ने की दिशा में इस नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्टार्टअप झारखंड का लक्ष्य राज्य को पूर्वी भारत के एक प्रमुख स्टार्टअप हब के रूप में स्थापित करना है, जिसकी ओर वह निरंतर अग्रसर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.