प्रयागराज, मार्च 13 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन (आईआईएचएमएफ) की ओर से स्टार्टअप कोहोर्ट 4.0 का आयोजन किया गया। इसके साथ ही नवाचारी स्टार्टअप्स के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस पहल के तहत चयनित स्टार्टअप्स और उद्यमियों को संस्थान की ओर से तकनीकी मार्गदर्शन, इन्क्यूबेशन सुविधा और वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। इस कोहोर्ट के लिए कुल 56 स्टार्टअप्स और उद्यमियों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक स्क्रीनिंग के बाद निर्धारित थ्रस्ट एरिया से जुड़े 28 स्टार्टअप्स को अंतिम चरण की पिचिंग और प्रेजेंटेशन के लिए चयन समिति के समक्ष आमंत्रित किया गया।आईआईएचएमएफ के निदेशक प्रो. रवि प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस बार का कोहोर्ट विशेष रूप से स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.