कानपुर, अप्रैल 30 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से टाई-यूपी की मदद से संस्थापक व्यक्तित्व एवं संचार विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि टाई यूपी के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह ने कहा कि प्रभावी संचार, आत्मविश्वास एवं सशक्त संस्थापक व्यक्तित्व के महत्व को बढ़ाता है। किसी भी स्टार्टअप की सफलता में संस्थापक का व्यक्तित्व निर्णायक भूमिका निभाता है। उन्होंने प्रतिभागियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, चुनौतियों का दृढ़तापूर्वक सामना करने तथा निरंतर अपने संचार कौशल को परिष्कृत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अंशु सिंह, प्रभाकर सिंह, शैलेंद्र कुमार यादव, अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. दिव्यांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.