जहानाबाद, मई 20 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जहानाबाद के स्टार्टअप सेल द्वारा लीगल एंड कंप्लायंस क्लिनिक्स विषय पर स्टार्टअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला निबंधन कार्यालय, जिला जीएसटी कार्यालय एवं जिला उद्योग केंद्र के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- गया इंजीनियरिंग कॉलेज में लीगल एंड कंप्लायंस क्लीनिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन विशेषज्ञों द्वारा दी गई जानकारी कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने स्टार्टअप शुरू करने के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं, कंपनी रजिस्ट्रेशन, टैक्स एवं कंप्लायंस, बौद्धिक संपदा अधिकार तथा सरकारी नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी स्टार्टअप की सफलता के लिए केवल एक अच्छा आइडिया ही नहीं, बल्कि सही कानूनी समझ और नियामकीय अनुपालन भी ...