रांची, अप्रैल 25 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) के स्टार्टअप एंड एंटरप्रेन्योरशिप सेल की ओर से शनिवार को जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया। विषय था- स्टार्टअप और उद्यमिता। आयोजन स्टार्टअप झारखंड के सहयोग से किया गया। मुख्य वक्ता आई-हब स्टार्टअप झारखंड फाउंडेशन के निदेशक माणिक कुमार ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की संभावनाओं, सरकारी योजनाओं और नवाचार के महत्व पर जानकारी दी। वहीं, मंगलेश रंजन ने उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। आईएमएस के निदेशक डॉ अमर कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। समन्वयक डॉ नीलू कुमारी ने विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता के प्रति प्रेरित किया। लैंग्वेज लौब के नोडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.