नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- युवाओं के आइडिया को मिलेगा अवसर, देश के प्रमुख उद्यमियों के साथ मुख्यमंत्री ने किया महत्वपूर्ण संवादनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में स्टार्टअप को बढ़ावा देकर दिल्ली सरकार लगभग चार लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह बात दिल्ली स्टार्ट-अप एवं इनक्यूबेशन नीति, 2026 को और प्रभावी बनाने के लिए उद्योग जगत एवं स्टार्टअप समुदाय के साथ बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य प्रत्यक्ष सुझाव प्राप्त करना और दिल्ली में एक मजबूत तथा उद्यमशील इकोसिस्टम तैयार करना है। प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (दिल्ली सरकार) द्वारा आयोजित इस बैठक में देश के प्रमुख उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों और उद्यमिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया।

बैठक में प्रतिभागियों के सुझाव ...