प्रयागराज, अप्रैल 9 -- काशी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को पूर्वांचल के स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में पहल हुई। इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन हब एमएनएनआईटी फाउंडेशन और बीएचयू के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एआईसी-बीएचयू की ओर प्रो. पीवी राजीव तथा एमएएनआईटी की ओर से प्रो. रवि प्रकाश तिवारी ने समझौते को औपचारिक रूप दिया। एमओयू के तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से स्टार्टअप इन्क्यूबेशन कार्यक्रम, हैकाथॉन, कार्यशालाएं, बूटकैंप, इनोवेशन चैलेंज और एक्सेलरेटर कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इससे युवाओं और नवाचारकर्ताओं को अपने आइडिया को व्यवसाय में बदलने का अवसर मिलेगा। साथ ही दोनों संस्थान अपने मेंटर नेटवर्क, इन्फ्रास्ट्रक्चर, ज्ञान संसाधन और अनुभव साझा करेंगे, जिससे स्टार्टअप्स को बेहतर तकनीकी मार्गदर्...