जमुई, अगस्त 21 -- जमुई । नगर प्रतिनिधि भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग की 'स्टार्टअप इंडिया' पहल के अंतर्गत जिले में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, जमुई एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'तेजस' कार्यशाला का गुरुवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई परिसर में विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्त्रम के मुख्य अतिथि श्री नवीन, जिला पदाधिकारी, रहे। इस अवसर पर रविकांत सिन्हा, अपर समाहर्ता, जमुई; डॉ. भूपाल कुमार, प्राचार्य, राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जमुई; ई. गौतम कुमार, कार्यपालक अभियंता, जल संसाधन विभाग, जमुई; शुभम कुमार, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, जमुई; बिकेश कुमार, जिला कला एवं...