कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) की ओर से दिल्ली में पहला इन-पर्सन मेंटर्स मीट-2025 का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य देश को तकनीक आधारित स्टार्टअप इकोसिस्टम को विकसित करना रहा। इसमें मेंटर्स, स्टार्टअप्स और निवेशकों को एक मंच पर लाकर उनके बीच सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसआईआईसी के सीईओ अनुराग सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि डीप-टेक नवाचार का भविष्य तभी मजबूत होगा जब व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ-साथ एक ऐसा मेंटर समुदाय हो, जो आपस में जुड़कर अपने साझा ज्ञान और अनुभव को आगे बढ़ा सके क्योंकि मेंटरशिप हमारे स्टार्टअप इकोसिस्टम की रीढ़ है। जब मेंटर्स बिना किसी रुकावट के काम करते हैं तो स्टार्टअप्स को आत्मविश्वास, स्पष्टता और मार्गदर्शन मिलता है। प्रो. दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.