नई दिल्ली, मई 16 -- Starbucks layoff news: कॉफी दिग्गज कंपनी स्टारबक्स में एक बार फिर से छंटनी होने वाली है। दरअसल, स्टारबक्स ने कॉर्पोरेट कर्मचारियों की छंटनी के एक और दौर की घोषणा की है। इसके तहत 300 अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान किया है। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि सुधार योजना के तहत वह कुछ लोकल सपोर्ट ऑफिस बंद करने की योजना बना रही है। ये ऑफिस अटलांटा, बरबैंक, शिकागो जैसे शहरों में हैं। कंपनी ने ये भी बताया कि छंटनी का उसके कॉफीहाउस कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कॉफी चेन ने बताया कि छंटनी के खर्च और ऑफिस की जगह के पुनर्मूल्यांकन को मिलाकर, पुनर्गठन पर कुल 400 मिलियन डॉलर का खर्च आएगा। यह भी पढ़ें- विदेशी बैंक की झोली में गया RBL, सरकार की मंजूरी के बाद अब फोकस में रहेंगे शेयर CNBC को दिए एक बयान में स्टारबक्स...