रामपुर, अप्रैल 7 -- मिलकखानम। थाना स्वार के ग्राम इमरतपुर निवासी स्टाम्प विक्रेता प्रताप सिह के बेटे दीपक कुमार का समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। परीक्षा में दीपक कुमार का उनकी 109वीं रैक आई है। इस चयन से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव का अधिकारी बनने से पूरे गांव में खुशी है और लोग परिजनों को बधाई देने आ रहे है। दीपक कुमार ने यह परीक्षा इलाहाबाद में रहकर परीक्षा की तैयारी की और पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...