लखनऊ, मई 20 -- मुख्य सचिव एसपी गोयल ने डीएम, एडीएम (वि/रा) और एआईजी न्यायालय में लंबित स्टांप वादों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन जिलों में खसरावार मूल्यांकन के लिए सड़क व आबादी के निकट स्थित गाटों की प्रविष्टियां प्रेरणा पोर्टल पर लंबित हैं, उसे दर्ज कराएं। वाराणसी, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, चंदौली, गाजीपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रामपुर, मऊ व पीलीभीत जिले के पुनरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए है।मुख्य सचिव ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक बैठक में आगरा, फिरोजाबाद, रामपुर, कानपुर नगर, गाजियाबाद, गोरखपुर, उन्नाव, बस्ती, बांदा, बिजनौर, महराजगंज, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, लखीमपुर खीरी, गौतमबुद्ध नगर व मथुरा जिले के उप निबंधक कार्यालयों के लिए भूमि आव...