नैनीताल, अप्रैल 9 -- नैनीताल। स्टाफ हाउस वार्ड के सभासद रमेश प्रसाद ने पुराने एवं जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को वन विभाग को ज्ञापन सौंपा। कहा कि उनके वार्ड में कई पेड़ सूख चुके हैं और कुछ पेड़ गिरने की कगार में हैं। कुछ पेड़ों की डालियां बहुत झुकी हुई हैं, जिससे नुकसान होने की आशंका है। इस संबंध में पहले भी दूरभाष और पत्र के माध्यम से विभाग को सूचित किया गया है, लेकिन विभाग के कर्मचारी पातन समिति का हवाला देते हुए कार्य को टाल देते हैं। चेताया कि यदि इन पेड़ों से कोई नुकसान होता है, जिम्मेदार वन विभाग रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.