स्टाफ हाउस कंपाउंड में पेड़ गिरा, दो मकानों को नुकसान
नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल। स्टाफ हाउस कंपाउंड क्षेत्र में सोमवार को बारिश के दौरान एक पुराना और जर्जर पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। जिसकी चपेट में आने से दो मकानों को नुकसान पहुंचा है।सभासद रमेश प्रसाद के अनुसार पेड़ गिरने से नारायण राम के घर का मुख्य गेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, संजय पांडे के मकान की छत को भी नुकसान पहुंचा। वहीं बिजली के तार टूटकर गिर गए, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए आपूर्ति बाधित रही। उन्होंने बताया कि पेड़ पूरी तरह सड़ चुका था और बारिश के दौरान उसके गिरने की आशंका बनी रहती थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से न तो लॉपिंग की गई न हटाने की कार्रवाई की। गनीमत रही कि पेड़ की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.