स्टाफ ने यात्रियों को बीच रास्ते में छोड़ा, शिकायत
मैनपुरी, जून 7 -- किशनी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के लापरवाह कर्मचारी ही विभाग की साख को बट्टा लगा रहे हैं। ताजा मामला किशनी क्षेत्र का है, जहां बस चालक और परिचालक निर्धारित गंतव्य तक बस न ले जाकर यात्रियों को बीच रास्ते में ही छोड़ रहे हैं। इससे नाराज नगरवासियों ने एआरएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
बस सेवा का विवरण शिकोहाबाद डिपो की बस (यूपी 75 एटी-2533) प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे किशनी के ग्रामीण क्षेत्र कुम्होल से किशनी बस स्टैंड, करहल, सिरसागंज, शिकोहाबाद, टूंडला और फिरोजाबाद होते हुए आगरा के लिए चलती है। इस बस से ग्रामीण अंचल के लोग आगरा और सैफई अस्पताल में दवा लेने व अन्य कार्यों के लिए आसानी से आते-जाते हैं। परंतु पिछले कई दिनों से इस बस के चालक और परिचालक, जो स्थानीय क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, आगरा से वापसी में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.