सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र। कोतवाली रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने युवक पर छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि वह एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं। उसका आरोप है कि सुरेश सिंह कुशवाहा पिछले कई महीनों से उसका पीछा कर अश्लील टिप्पणी करता था। आरोप है कि कई बार उसने जबरन हाथ पकड़कर बाइक पर बैठाने की कोशिश की, जिससे वह किसी तरह बचकर निकल गई। पीड़िता के अनुसार, विरोध के बाद आरोपी लगातार फोन व संदेश के जरिए परेशान करने लगा। सात अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर में भी आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए धमकी दी कि यदि पति साथ आएगा तो उसे मरवा देगा और नौकरी भी खत्म करवा देगा। इससे पीड़िता दहशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.