उन्नाव, फरवरी 26 -- उन्नाव। महिला अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। स्टॉफ नर्स द्वारा छेड़छाड़ के आरोप लगाए जाने के बाद अब उनपर मरीजों से इलाज के नाम पर वसूली करने के आरोप लग रहे हैं। अब पूर्व महिला अस्पताल सीएमएस के दो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें वसूली और बाहर से जांच कराने पर आरोपी डॉक्टर को चेतावनी दी गई है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वायरल पत्र की पुष्टि नहीं करता है। जिला महिला अस्पताल में बीते करीब आठ सालों से तैनात वरिष्ठ डॉक्टर लंबे समय से विवादों में रहे हैं। बीते दिनों उन पर एक आटसोर्स नर्स ने यौन उत्पीड़न व मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। अब सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है। इसमें पूर्व सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम द्वारा आरोपी डॉक्टर पर मरीजों से (एडम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.