प्रयागराज, मार्च 8 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 17 मार्च को सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक लखनऊ स्थित आयोग परिसर में प्रस्तावित स्टाफ नर्स यूनानी (पुरुष/महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 के प्रवेश सोमवार को जारी किए जाएंगे। अनुसचिव ओंकारनाथ सिंह के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा कक्ष में अंतरीक्षक को आईडी प्रूफ की छाया प्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने, नकल करने या कराने, पेपर लीक करने या कराने वालों पर एक करोड़ तक का जुर्माना और आजीयन कारावास की सजा या दोनों का प्रावधान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.