प्रयागराज, मार्च 1 -- प्रयागराज।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 के तहत अतिरिक्त अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी कर दी है। इससे उन अभ्यर्थियों को नया अवसर मिला है, जो पहले चयन सूची से बाहर रह गए थे। आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम सात मार्च 2025 को घोषित किया गया था, जिसमें स्टाफ नर्स (पुरुष) के 13 और स्टाफ नर्स (महिला) के 89 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। बाद में विभिन्न प्रशासनिक एवं तकनीकी कारणों से कुछ अभ्यर्थियों का चयन निरस्त कर दिया गया, जिससे कई पद रिक्त हो गए। इन रिक्तियों को भरने के लिए आयोग ने पुनः मेरिट के आधार पर अतिरिक्त अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। नई सूची के अनुसार स्टाफ नर्स (पुरुष) पद के लिए सात तथा स्टाफ नर्स (महिला) पद के लिए 34 अभ्यर्थियों को अतिरिक्त रूप से चयनित किया गया है। इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.