कन्नौज, जनवरी 3 -- छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू भानु ने सौ शैय्या अस्पताल में व्याप्त अनियमितताओं और स्टाफ नर्स को धमकाने के आरोपों के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया है। हाल ही में अस्पताल में एक घिनौना कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ ने जांच समिति गठित करने की घोषणा की थी, लेकिन अब उस वीडियो बनाने वाली स्टाफ नर्स को अस्पताल प्रशासन और कुछ लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है। उसकी ड्यूटी हटा दी गई है और नौकरी से निकालने की धमकियां दी जा रही हैं। इस अन्याय के विरोध में भाकियू (भानु) का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव के नेतृत्व में शनिवार को अस्पताल पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाई और मांग करते हुए कहा कि उसे सुरक्षा प्रदान की जाए तथा जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत व सम्मानित किया जाए। यदि उसके साथ कोई गलत...