स्टाफ नर्स को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी की जमानत खारिज
लखनऊ, अगस्त 27 -- शादी के लिए बीस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर स्टाफ नर्स को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी विकास त्रिपाठी की जमानत अर्जी एडीजे नीतू पाठक ने खारिज कर दी है। सरकारी वकील ने बताया कि वादिनी सुधा मिश्रा ने पीजीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि वादिनी की बेटी प्रतिभा गोंडा में स्टाफ नर्स थी। पीजीआई में कार्यरत विकास त्रिपाठी से विवाह करना चाहती थी। विवाह की बात करने पर आरोपी विकास त्रिपाठी ने दहेज में बीस लाख रुपये की मांग की थी। वादिनी बीस लाख रुपये की व्यवस्था नहीं कर पाई। आगे कहा गया की आठ जुलाई को वादिनी की पुत्री प्रतिभा मिश्रा अपने घर से विकास त्रिपाठी से मिलने उसके फ्लैट पर गई थी। अगले दिन नौ जुलाई को पुलिस ने वादिनी की दूसरी पुत्री को सूचना दी कि प्रतिभा मृत्यु हो गई है। उसका शव विकास त्रिपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.