इटावा औरैया, अप्रैल 30 -- इटावा। स्टाफ नर्स के साथ हुई लूट के मामले में एक को कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई है। घटना छह साल पहले सैफई थाना क्षेत्र में हुई थी। विशेष लोक अभियोजक गौरव दीक्षित ने बताया कि सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कार्यरत स्टाफ नर्स अमृता प्रियदर्शनी 12 अप्रैल 2019 को टेम्पो से उतरकर पैदल अपने हास्टल जा रही थी। तभी गेट के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उनके पास से पर्स लूट लिया और भाग निकले। शोर मचाने पर एक बाइक सवार ने पीछा कर एक लुटेरे को पकड़ लिया , उसके पास से उनका पर्स बरामद हो गया। पकडे़ गए लुटेरे ने अपना नाम सचिन निवासी टाकीज वाली गली करहल बताया। भागे साथी का नाम अमन कुमार निवासी करहल बताया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। छानवीन के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। सुनवाई वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.