सुल्तानपुर, मई 11 -- सुलतानपुर। मेडिकल कॉलेज के पुरुष चिकित्सालय में संविदा पर तैनात स्टाफ नर्स विनीता गौतम की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को जानकारी होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की। विनीता गौतम की तैनाती मार्च 2024 में हुई थी। तब से वह अपनी सेवाएं प्रदान कर रही थीं। वह प्रेगनेंट थी इस लिए अवकाश लेकर घर पर थीं। विनीता के पति ने बताया कि विनीता को खून की कमी लग रही थी। उन्हें शाहगंज जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उचित इलाज के लिए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था उन्हें लेकर हम लोग जा ही रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ एसी गुप्ता ने बताया कि विनीता की मौत की जानकारी मिली है। अचानक बीपी बढ़ने की वजह से उनकी हृद...