स्टाफ नर्स एलोपैथी के पद पर नौ का चयन निरस्त
प्रयागराज, जून 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स एलोपैथी (पुरुष/महिला) परीक्षा-2023 में चयनित नौ अभ्यर्थियों का चयन तकरीबन चार महीने बाद निरस्त कर दिया है। आयोग ने 28 फरवरी को चयन परिणाम घोषित किया था। इसमें स्टाफ नर्स (पुरुष) के पद पर औपबंधिक रूप से चयनित तीन एवं स्टाफ नर्स (महिला) के पद पर औपबंधिक रूप से चयनित छह अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिया गया है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी के अनुसार घटित रिक्तियों के सापेक्ष नौ अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.