फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी का निष्क्रिय चिकित्साकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंगलवार को उन्होंने सामुदायिक चिकित्सा केंद्र जाटऊ का निरीक्षण किया। यहां कई स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब मिलीं जिनके वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वार्ड आया को सामुदायिक चिकित्सा केंद्र एका के लिए स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए। सीएमओ ने मौके पर मौजूद चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। सीओमओ ने कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड आया रेनू का सामुदायिक चिकित्सा केंद्र एका स्थानांतरण करने के आदेश जारी किए। निरीक्षण में उन्होंने चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हेमंत कुमार को निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में भ्रमण कर खोजी अभियान के तहत कैंसर रोगियों के अलावा टीबी रोगी एवं कुष्ठ रोगियों का पता लगाने के साथ-साथ उनकी स्क्रीनिंग कराने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.