नैनीताल, फरवरी 12 -- भवाली। अग्निशमन केंद्र नैनीताल की ओर से गुरुवार को विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों समेत सीएचसी भवाली का अग्निसुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया गया। अग्निशमन अधिकारी नैनीताल देवेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निरीक्षण टीम ने संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों, फायर एक्सटिंग्यूशर, विद्युत व्यवस्था एवं आपातकालीन निकास मार्गों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर के प्रयोग से आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.