बेगुसराय, अगस्त 9 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा की टीम दो दिवसीय दौरे पर बेगूसराय थी। शुक्रवार की आठ बजे रात टीम में शामिल विधायक बाबूलाल शौर्य, विधायक संजय कुमार सिंह व विधायक अनिल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के द्वारा दो रुपये में सर्जरी की बात सुन टीम में शामिल विधायकों की दिलचस्पी बढ़ी। पड़ताल की तो पता चला कि हर माह 200 से 220 सर्जरी की जा रही है। मरीजों का बढ़ते वर्कलोड व स्टाफ की कमी पर चिंता जताई। टीम में शामिल विधायकों ने सर्जरी कराने वाले मरीजों से भी अलग में जाकर बात की तो पता चला कि यहां सर्जरी में एक भी रुपया नहीं लिया जाता है। सिर्फ दो रुपये निबंधन शुल्क लगता है। पैथोलॉजी में मरीजों के लिए शेड नहीं होने की समस्या को नोट किया। अस्पताल की साफ सफाई से संतुष्ट दिखे। उसके बाद टीम ने शनिवार को जेल के अंदर जाकर व...