जमशेदपुर, मार्च 18 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने ऑनलाइन स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। ये लोग काफी दिनों से इस मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। राज्य भर के पांचों सरकारी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों ने सरकार द्वारा उनकी मांग को गंभीरता से न लेने के विरोध में काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के स्नातकोत्तर, इंटर्न, जूनियर रेजिडेंट एवं सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने मांग की है कि स्टाइपेंड में वृद्धि की उनकी मांग को सरकार जल्द पूरा करे। वे अब प्रत्येक सोमवार को काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-जूनियर डॉक्टर नेटवर्क के राज्य सचिव डॉ. राघवेंद्र तथा जूनियर डॉक्टर संगठन के डॉ. गणेश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि मांग जल्द नहीं मानी गई तो 6 अप्रैल से वे अनिश्चितकाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.