पीलीभीत, सितम्बर 4 -- पीलीभीत। स्टाइपेंड बढ़ाए जाने को लेकर ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के मेडिकल स्नातक और आयुष इटर्न ने विरोध जताते हुए मांगें पूरी किए जाने की मांग की है। आयुष स्नातक और इटर्न ने 25 हजार रुपये प्रति माह स्टाइपेंड किए जाने की आवाज उठाई है। डीएम और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीएएमएस और परास्नातक स्तर पर एमडी की पढ़ाई होती है। यहां से स्नातक और परास्नातक करने वाले मेडिकल छात्र-छात्राएं देशभर में ऊंचे पदों को सुशोभित कर रहे हैं। बीएएमएस इटर्न ने मानदेय बढ़ाए जाने की मांग को लेकर महाविद्यालय परिसर में जोरदार विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Hapur News: एमबीएस के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज में किया जोरदार हंगामा, मानदेय बढ़ाने की मांग बीएएमएस इटर्न का कहना है कि उ...